सांप के काटने से युवक की मौत
चकराता ब्लॉक के गमरी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। यह युवक जंगल में बकरियां चुगाने गया था। जहां यह हादसा हुआ।
By BhanuEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 01:07 PM (IST)
विकासनगर। चकराता ब्लॉक के गमरी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। यह युवक जंगल में बकरियां चुगाने गया था। जहां यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार चकराता ब्लाक के गमरी गांव निवासी जगवीर (20 वर्ष) पुत्र बल्लू गत दोपहर को जंगल में बकरियां चुगाने गया था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने जगवीर के परिजनों को सुचना दी।
इसके बाद परिजन जगवीर को उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सालय साहिया ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गत देर रात विकासनगर अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
पढ़ें- महिला को सांप ने काटा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें