Move to Jagran APP

सड़क धंसने से मकान पर गिरा मलबा, किशोरी की मौत

लगातार बारिश के कारण भूस्खलन के चलते दिल्ली यमुनोत्री हाइवे नौ घंटे बंद रहा। उधर, मसूरी-टिहरी मार्ग पर बाटाघाट के निकट भूस्खलन से एक लड़की के दबने की सूचना है।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 08:47 PM (IST)
सड़क धंसने से मकान पर गिरा मलबा, किशोरी की मौत
सड़क धंसने से मकान पर गिरा मलबा, किशोरी की मौत

देहरादून, [जेएनएन]: पहाड़ों में लगातार बारिश आफत बनती जा रही है। मसूरी-टिहरी मार्ग पर बाटाघाट के निकट भूस्खलन से सड़क धस गई। इसका मलबा मकान में गिरने से उसमें दबकर एक किशोरी की मौत हो गई। मसूरी से आगे दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई। करीब नौ घंटे बाद इस सड़क पर यातायात सुचारु हुआ। वहीं 

loksabha election banner

मसूरी-टिहरी मार्ग पर बाटाघाट के निकट सड़क धसने से पुश्ते का मलबा मकान पर गिर गया। इससे 16 साल की दीपिका थापा पुत्री ओमप्रकाश थापा की दबने से मौत गई। घटना आधी रात के बाद करीब ढाई बजे की है। इस दौरान परिवार के अन्य तीन सदस्यों ने भागकर जान बचाई। एसडीआरएफ की टीम को मलवे से शव निकालने में करीब चार घंटे लगे। 

वहीं, गत रात सुमनक्यारी व खरसौन क्यारी के बीच दिल्ली यमुनोत्री मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। करीब नौ घंटे बाद इस मार्ग से सुबह के समय मलबा हटाया गया। इससे यमुनोत्री जाने वाले यात्री भी रास्ते में ही रुके रहे।यह भी पढ़ें: कुमारखेड़ा की पहाड़ी में भूस्खलन शुरू, ग्रामीणों ने नींद उड़ी

यह भी पढ़ें: चमोली जिले के 78 गांवों में मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा

यह भी पढ़ें: पहाड़ी से गांव की ओर गिर रहे पत्थर, ग्रामीण दहशत में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.