Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार में डूबी है उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारः नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। ऐसे में इसकी विदाई तय है। जनता परिवर्तन करगे रहेगी।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 03:00 AM (IST)
भ्रष्टाचार में डूबी है उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारः नड्डा

डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन कांग्रेस की विदाई में ताबूत की अंतिम कील होगी।
डोईवाला में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने के दौरान जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अब प्रदेश की जनता भी इस सरकार को बदलने का मन बना चुकी है।

loksabha election banner

पढ़ें-आबकारी नीति बदलने में किया गया सौ करोड़ लेनदेनः अजय भट्ट
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्रीलंका, भूटान, नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से भी भारत के अच्छे संबंध हुए हैं। पाकिस्तान से भी भारत ने दोस्ताना संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने उसे सबक सिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

पढ़ें-मुनस्यारी में लाठीचार्ज पर भड़के भाजपाई, कुमाऊं में प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि नोट बंदी का फैसला राष्ट्रीय हित में है। नोट बंदी से आतंकवाद, नक्सलवाद की कमर टूटी है। साथ ही काला धन छिपाने वाले धन्नासेठों व नेताओं की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब्त काला धन गरीबों के कल्याण में इस्तेमाल होगा।
उन्होंने सरकार किसानों, पूर्व सैनिकों, युवाओं व महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वन रैंक वन पेंशन का एक बड़ा कार्य भाजपा सरकार ने किया। उत्तराखंड प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का ढोल-नगाड़ों और फूल वालों के साथ किया स्वागत किया। सभा को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र रावत आदि ने भी संबोधित किया।
पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.