Move to Jagran APP

दरोगा भर्ती में लगाया घोटाले का आरोप

भाजपा नेता व राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने हाल ही में प्रदेश में हुई दरोगा भर्ती में कांग्रेस सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाया है।

By sunil negiEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 04:56 PM (IST)
दरोगा भर्ती में लगाया घोटाले का आरोप

देहरादून। भाजपा नेता व राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने हाल ही में प्रदेश में हुई दरोगा भर्ती में कांग्रेस सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान कई संदिग्ध अधिकारियों के जरिये चहेतों प्रतिभागियों को सभी वर्गों में क्वालीफाई कराया गया।
बुधवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में असफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों ने आरटीआई में शारीरिक परीक्षा की वीडियो कवरेज मांगी थी। इस वीडियो कवरेज को देखने के बाद यह चीजें सामने आ रही हैं कि भर्ती प्रक्रिया में अपने चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि असफल अभ्यर्थियों को सफल करने के लिए कुछ अधिकारियों द्वारा विभिन्न चरणों में खुलकर मदद की गई। साथ ही आरोप लगाया कि शारीरिक परीक्षा की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी परीक्षा कराई गई है, जिस पर प्रश्न उठना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की ठीक तरह से जांच की गई तो बड़ा खुलासा हो सकता है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में इससे पहले भी दरोगा भर्ती में घोटाले किए गए हैं।
पढ़ें-GDA: महकमे में 72 करोड़ का घपला, 6 अफसर सस्पेंड

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.