'खोज ले हिमालय' अभियान शुरू
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 01:00 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: नगर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार व संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने मुख्यमंत्री आवास में 'खोज ले हिमालय' दिल्ली-गंगोत्री-नेलॉग वैली एक्सपिडीशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी, पर्यटन विभाग, पांचवीं गढ़वाल राइफल, 12वीं आईटीबीपी बटालियन व नगरपालिका उत्तरकाशी द्वारा आयोजित इस अभियान से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, देश-विदेश में सुरक्षित उत्तराखंड का भी संदेश जाएगा। संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति भी इस अभियान से लोगों में नया उत्साह जगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें