मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में दिखेगी चारधाम की झलक
मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में चारधाम की झलक दिखाई देगी। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने उत्तराखंड के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो बनाया है।
देहरादून, [जेएनएन]: मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में चारधाम, बुग्याल और ऋषिकेश की झलक दिखाई देगी। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने उत्तराखंड के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो बनाया है। 25 जून को मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले के दिन यह वीडियो दिखाया जाएगा।
27 मई से मुंबई में शुरू हुए फेमिना मिस इंडिया में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में अनुकृति ने बताया कि हमारी संस्कृति और हमारे पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में फेमस हैं। उत्तराखंड स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि फेमिना मिस इंडिया में इस बार हर प्रदेश की प्रतिभागी को अपने राज्य के पर्यटन ओर संस्कृति को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो बनाना है। यह वीडियो ग्रैंड फिनाले के दिन दिखाया जाएगा। मैंने भी एक वीडियो बनाया है।
इस वीडियो में चारधाम, बुग्याल, बर्फ से ढकी पहाडिय़ों को शामिल किया है। इसके अलावा मेरा प्रयास है कि इस वीडियो के जरिये ऋषिकेश के राम झूला, लक्ष्मण झूला, गंगा आरती और हरिद्वार की हर की पैड़ी को दुनिया के सामने रखूं।
टैलेंट राउंड में दिखा अनुकृति का टैलेंट
फेमिना मिस इंडिया में रविवार को टैलेंट राउंड का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों को अपना टैलेंट दिखाना था। अनुकृति ने टैलेंट राउंड में डांस से सभी प्रतिभागियों और जजों का दिल जीता।
यह भी पढ़ें: फेमीनिा मिस इंडिया: मिस एक्टिव के टॉप-5 में पहुंची अनुकृति
यह भी पढ़ें: इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता की यह है थीम, जानिए
यह भी पढ़ें: मिस इंडिया प्रतिभागी अनुकृति ने इस व्यंजन से जीता जजों का दिल