20 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित
ऋषिकेश: स्कूल चलो और शिक्षित बनो कार्यक्रम के तहत भोलेनाथ कौशल एवं विकास शैक्षिक कल्याण ट्रस्ट ने 20 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।
न्यू आदर्श मंडल स्कूल चंद्रभागा निकट चंद्रेश्वर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोलेनाथ कौशल एवं विकास शैक्षिक कल्याण ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सावित्री देवी, सभासद मधु मिश्रा ने 20 बच्चों को पढ़ाई के लिए सामग्री वितरित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद चंद्र तायल ने कहा कि स्कूल चलो और शिक्षित बनो कार्यक्रम के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जा रही है। इससे आगामी वर्ष तक विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में राजेंद्र तायल, मनोज बंसल, दिवाकर, तरुण तिवारी, सचिन अग्रवाल, विशाल वर्मा, मनमोहन अग्रवाल, तरुण डंग, रजत अग्रवाल, विक्की चोपड़ा, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।