उत्तराखंड: ओमप्रकाश को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का जिम्मा
उत्तराखंड शासन ने अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का कद बढ़ाते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और मुख्य स्थानिक आयुक्त का पदभार सौंपा है।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 04:01 AM (IST)
देहरादून [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में निजाम बदलते ही अब अधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल शुरू हो गया है। शासन ने अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का कद बढ़ाते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और मुख्य स्थानिक आयुक्त का पदभार सौंपा है।
वरिष्ठ आइएएस ओमप्रकाश अभी तक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा कल्याण तथा प्रमुख स्थानिक आयुक्त का पदभार देख रहे थे। उनसे अब ये सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का करीबी माना जाता रहा है।
पूर्ववर्ती सरकार में जब वे कृषि मंत्री थे उस दौरान सचिव कृषि का दायित्व ओमप्रकाश के पास ही था। माना जा रहा है कि अब आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय में अन्य आइएएस अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें