आर्थिक तंगहाली से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
आर्थिक तंगी से चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमे उसने खुद को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।
डोईवाला (देररादून)। आर्थिक तंगी से चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमे उसने खुद को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।
डोईवाला से करीब दस किलोमीटर आगे कांडरवाला गांव के समीप जंगल में कुछ लोगों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जौगीग्रांट चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मृतक की जेब की तलाशी ली। युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त पौड़ी निवासी इतेंद्र (23 वर्ष) पुत्र जशवंत सिंह मूल निवासी पौड़ी के रूप में की गई।
मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट पर उसने लिखा कि मेरी जिंदगी बस इतनी ही है। अब मन भर गया है। साथ ही उसने आर्थिक तंगी का जिक्र भी किया। सुसाइड नोट के नीचे उसके जीजा का पता भी लिखा था। इस आधार पर भोगपुर रानीपोखरी निवासी उसके जीजा आशीष मनवाल को पुलिस ने मौके पर बुलाकर इतेंद्र की शिनाख्त कराई।
बताया जा रहा है कि पौड़ी से करीब छह माह पूर्व ही नौकरी की तलाश में इतेंद्र देहरादून आया था। वह सरस्वती विहार अजबपुरकलां में किराये के मकान में रह रहा था। फिलहाल कई दिनों से वह परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं था।
पढ़ें- दुष्कर्म के आरोप से आहत होकर कर ली आत्महत्या