Move to Jagran APP

नशे में बाप बच्‍चों पर करता था जुल्‍म, अब मासूमों ने सबक सिखाने का मन बनाया

एक कलयुगी पिता अपने मासूम बच्‍चों पर जुल्‍म करता था। उन्‍हें तरह-तरह की यातनाएं देता था। तंग आकर बच्‍चों ने अपने पिता को सबक सिखाने का मन बनाया।

By gaurav kalaEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 05:30 AM (IST)
नशे में बाप बच्‍चों पर करता था जुल्‍म, अब मासूमों ने सबक सिखाने का मन बनाया

ऋषिकेश, [जेएनएन]: शराब के नशे में धुत होकर एक कलयुगी पिता अपने मासूम बच्चों पर जुल्म करता था। उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देता था। तंग आकर बच्चों ने अपने पिता को सबक सिखाने का मन बनाया।
जानकारी के मुताबिक देहरादून जनपद के ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला रूसा फार्म निवासी गब्बर सिंह भंडारी की पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद 14 वर्षीय पुत्री व 12 वर्षीय पुत्र अपने पिता के साथ में यहां रहते हैं।
आरोप है कि पिता गब्बर सिंह शराब के नशे में उनके साथ आए दिन मारपीट करता है। कुछ दिन पूर्व भी जब पिता की मार बच्चों के बर्दाश्त से बाहर हो गई तो उन्होंने आस-पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।

loksabha election banner

पढ़ें: बेहोश कर बनाए शारीरिक संबंध, क्लिपिंग भी बनाई; फिर करने लगा ब्लैकमेल
जिसके बाद आसपास के लोग आरोपी पिता को पुलिस चौकी ले गए, जहां पुलिस के समक्ष गब्बर सिंह ने माफीनामा लिख दिया था। मगर इसके बाद भी बच्चों पर पिता की ज्यादती कम नहीं हुई।

पढ़ें: महिला से छेड़छाड़ के बाद मनचला कांग्रेसी नेता के धरने में बैठा, जानिए कैसे पकड़ा पुलिस ने
बीती रात फिर से उसने शराब के नशे में धुत होकर अपने बच्चों को बुरी तरह पीट दिया। बच्चों की पिटाई के बाद गब्बर सिंह रात को ही घर से चला गया। गांव की जान उत्थान विकास समिति के सदस्य पीड़ित पुत्री व पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंच गए। फिलहाल आरोपी पिता अभी तक नहीं चल पाया है। इस मामले में समिति ने पुलिस को तहरीर दी है।

पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.