Move to Jagran APP

गांव का विकास राज्य का सबसे बड़ा सवालः अनिल जोशी

गांव बचाओ यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे पदश्री डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि राज्य की अस्मिता के साथ गांव का विकास आज का बड़ा सवाल बन गया है।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 01:47 PM (IST)
गांव का विकास राज्य का सबसे बड़ा सवालः अनिल जोशी

ऋषिकेश, [जेएनएन]: गांव बचाओ यात्रा का तीर्थ नगरी पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं ने ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया। यात्रा पर यहां पहुंचे पदश्री डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि राज्य की अस्मिता के साथ गांव का विकास आज का बड़ा सवाल बन गया है।
व्यापार सभा भवन में आयोजित सभा में डॉ जोशी ने कुमाऊं और गढ़वाल के नाम पर जनता को बांट रहे नेताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 700 गावों की 1800 किलोमीटर की यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार सब कुछ गोण नजर आया।

prime article banner

पढ़ें-नेताओं को घुटने पर लाने की है जरूरत : डा. जोशी
उन्होंने कहा कि क्षेत्र नहीं विकास के मापदंड अब गांव में देखे जाएंगे। वोट की चोट देने का अब वक्त आ गया है। अभी दो आज दो, 16 साल का हिसाब दो, इस नारे के साथ गांव की जनता लामबंद हो रही है।
डॉ. जोशी के मुताबिक धारचूला, जौलजीवी, चकराता सभी जगह शराब तो मिलती है, मगर सरकार के नाम पर कुछ नजर नहीं आता है। भाजपा और कांग्रेस के दो पाटों में जनता पीस रही जनता को विकल्प नहीं विकास चाहिए।

पढ़ें:-पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी जगह नेता पोस्टर में नजर आते हैं, लेकिन धरातल पर नहीं। अब जनता इन्हें पोस्टर से बाहर निकालेगी। सभी जगह पोस्टर नहीं प्रगति की बात उठ रही है। आज गांव को शहर से जोड़ने की जरूरत है।
इस मौके पर रियल स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी, नितिन गुप्ता, अनिल कुकरेती, पीके चंदोला, अनिल चंदोला, पीपी डंगवाल व कुसुम जोशी आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
पढ़ें:-सरकारों को समझना होगा कि महिलाएं हिमालयी राज्य की आत्मा हैं: पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.