Move to Jagran APP

उत्तराखंड में सोशल इंजीनियरिंग पर कांग्रेस का फोकस

कांग्रेस प्रदेश में अपने सदस्यता अभियान के आखिरी पखवाड़े में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद संजोए है। पार्टी ने इस अभियान में सोशल इंजीनियरिंग पर खास फोकस किया है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 04:00 AM (IST)
उत्तराखंड में सोशल इंजीनियरिंग पर कांग्रेस का फोकस
उत्तराखंड में सोशल इंजीनियरिंग पर कांग्रेस का फोकस

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस प्रदेश में अपने सदस्यता अभियान के आखिरी पखवाड़े में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद संजोए है। नए सदस्य बनाने का लक्ष्य नौ लाख तक पहुंच सकता है। पार्टी ने इस अभियान में सोशल इंजीनियरिंग पर खास फोकस किया है। 

loksabha election banner

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले से कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है। हालांकि, इस अभियान को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के रूप में लगा। 

इसके बाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को संभालते हुए राज्य में अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के लक्ष्य को और बढ़ा दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीती 30 अप्रैल तक पार्टी की नई सदस्यता का आंकड़ा छह लाख तक पहुंच गया था। इसके बाद 15 मई तक सदस्यता अभियान के अंतिम पखवाड़े में नए सदस्य बनने की रफ्तार और तेज हुई। यह लक्ष्य अब नौ लाख तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

दरअसल, प्रदेश के करीब 11 हजार चुनाव बूथों पर दो सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। एक सक्रिय सदस्य के पास 25 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिलों से प्रदेश मुख्यालय तक जो सूचना अब तक पहुंची है, उससे अंतिम पखवाड़े में दो लाख से अधिक नए सदस्य बनने की जानकारी मिल चुकी है। 

हालांकि, यह सूचना अंतिम नहीं है। जिलेवार सदस्यता की अंतिम सूची का प्रकाशन 30 मई को किया जाएगा। चुनाव में मिली पराजय के बाद कांग्रेस ने राज्य में सोशल इंजीनियरिंग को सदस्यता की मुहिम में तरजीह दी है। खासतौर पर पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक के छिटकने से परेशान है। 

लिहाजा अभियान के दौरान प्रत्येक बूथवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ों के साथ ही अल्पसंख्यक वर्गों को भी जोडऩे पर जोर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस को प्रीतम सिंह के रूप में नया नेतृत्व मिलने के बाद सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति को और धारदार बनाया गया है। 

अंतिम सदस्यता सूची में यह रणनीति दिखाई पड़ सकती है। नए अध्यक्ष  सदस्यता अभियान के रूप में अपनी पहली चुनौती को कामयाब बनाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंप चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में नए सदस्य बनने के बाद पार्टी जल्द बढ़े मनोबल के साथ दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार शराब माफिया को दे रही संरक्षण: प्रीतम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आबकारी नीति पर मुहर, महंगी होगी शराब

यह भी पढ़ें: योजनाओं के 85 करोड़ लैप्स होने पर भड़के मंत्री यशपाल आर्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.