ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, ईवीएम का पुतला फूंका
ईवीएम मशीनों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान देहरादून रोड पर ईवीएम का पुतला भी जलाया गया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: ईवीएम मशीनों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान देहरादून रोड पर ईवीएम का पुतला भी जलाया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने इस विधानसभा के चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की गई। यदि भाजपा ने ईवीएम मशीनों में घपलेबाजी नहीं की तो वह जांच से क्यों घबरा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन पूरी विधानसभा व प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल विधानसभा अध्यक्ष दीपक धमांदा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, सभासद देवेंद्र प्रजापती, किरन शर्मा, सोनू पांडे, मुकेश जाटव, लोकपाल कैंतुरा आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: केसरिया ब्रिगेड ने लगाई जीत पर मुहर
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: तो कांग्रेस को भितरघात ने दिखा दी करामात