रैली निकाली, नेताओं ने संबोधित किया और धरना समाप्त
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निजी हाथों में देने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना आज 45 में दिन समाप्त हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली भी निकाली।
डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निजी हाथों में देने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना आज 45 में दिन समाप्त हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली भी निकाली।
रैली के बाद आयोजित सभा में काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निजीकरण के बजाय डोईवाला अस्पताल का उच्चीकरण किया जाना चाहिए था। इसके विपरीत सरकार इसे निजी हाथ में देने का प्रयास कर रही है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे में विफल हो चुकी है। इसका पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को मिलने वाले राशन को बंद कर दिया है। नौजवानों को भी सड़कों पर उतर कर अपनी आवाज उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे।
यह भी पढ़ें: किसानों के सवाल पर भाजपा-कांग्रेस में तकरार तेज
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, गोरक्षा के लिए केंद्र बनाए कानून
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा