नई त्रिवेंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, खुलेगी कंडी रोड
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली कंडी रोड को खोला जाएगा।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 05:03 AM (IST)
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कंडी रोड को खोल दिया जाएगा। बता दें कि गढ़वाल से कुमाऊं में जाने के लिए यूपी की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है। कंडी रोड के खुल जाने से सीधे गढ़वाल से कुमाऊं में प्रवेश कर सकेंगे।
आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंडी रोड को खोलने का ऐलान किया। बता दें कि कंडी रोड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को सीधे जोड़ती है, लेकिन यह मार्ग बंद है। इस कारण बसों को कुमाऊं मंडल में जाने के लिए यूपी की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है। पिछले तीन दशक से इस रोड को खोलने की मांग उठ रही है।
इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान लाया गया गौवंश संरक्षण कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में नुकसान या कर्ज में है, इसको देखा जाएगा। साथ ही आय के नए स्रोतों पर चर्चा की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि विधायकों को अनिवार्य रूप से अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, विनोद चमोली, धन सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रेसवार्ता का संचालन सचिव सूचना विनोद शर्मा ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें