Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री हरीश रावत दिल्‍ली रवाना, सरकार व संगठन के तल्‍ख रिश्‍तों पर होगी वार्ता

मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली रवाना हो गए। कांग्रेस सरकार और प्रदेश संगठन की समन्वय बैठक आज नई दिल्ली में होगी।

By gaurav kalaEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 12:03 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री हरीश रावत दिल्‍ली रवाना, सरकार व संगठन के तल्‍ख रिश्‍तों पर होगी वार्ता

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली रवाना हो गए। कांग्रेस सरकार और प्रदेश संगठन की समन्वय बैठक आज नई दिल्ली में होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बैठक में शिरकत करेंगे।
प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी भी बैठक में मौजूद रहेंगी। सरकार व संगठन के रिश्तों में आई तल्खी के मद्देनजर बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

prime article banner

पढ़ें: उत्तराखंडः किशोर ने बेरोजगार भत्ते पर अपनी ही सरकार को घेरा
कांग्रेस हाईकमान थमा सकता है एजेंडा
प्रदेश में कांग्रेस के भीतर गुटीय संतुलन साधने को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उक्त समन्वय समिति गठित की गई है। यह दीगर बात है कि समन्वय समिति के गठन के बावजूद सत्तारूढ़ दल के भीतर मतभेद कम होने के बजाए और गहरे हुए हैं। दस विधायकों की बगावत के रूप में पार्टी इसका दंश झेल चुकी है।

पढ़ें-उत्तराखंड: द ग्रेट खली के 'दांव' से कांग्रेस को झटका
अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए जोर मार रही कांग्रेस के सामने राज्य में गुटबाजी से निपटने की चुनौती है। पिछले कुछ महीने में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बीच तनातनी बढ़ी है। इस वजह से सरकार और संगठन में तालमेल पर जोर दिया जा रहा है।

पढ़ें: उत्तराखंडः पब्लिक से कैसा पर्दा, ये तो जानती है सब
हालांकि, इस मामले में हाईकमान की पहल पर पहले भी बैठक हो चुकी है। लेकिन, इस बैठक में निर्णायक रुख अपनाया जा सकता है। राज्य मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के रूठे होने की जानकारी पार्टी हाईकमान को है। हाईकमान राज्य के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं में पार्टी को मजबूत करने के बारे में निर्देशों पर समन्वय समिति के जरिए मुहर लगा सकता है।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के स्थान पर समन्वय समिति में दो नए सदस्य बढ़ाए जा चुके हैं। काबीना मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक हीरा सिंह बिष्ट समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
बैठक में उनकी उपस्थिति की सूरत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। समिति में प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, सह प्रभारी संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत, काबीना मंत्री डॉ इंदिरा हृदयेश व प्रीतम सिंह, विधायक सरिता आर्य शामिल हैं।
पीसीसी का किया विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए परिणीता बडोनी, वीरेंद्र मिंगवाल, अर्जुन कुमार को प्रदेश सचिव, शांति रावत एवं संजय रावत, धर्म सिंह पंवार, पीयूष कुमार तथा सुखदेव बडोनी को संगठन सचिव, हरिकृष्ण भट्ट को प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश सकलानी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन की मजबूती को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें-सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK