Move to Jagran APP

कांग्रेसियों को सरकारी ओहदे की बढ़ी उम्मीद

राज्य ब्यूरो, देहरादून सरकारी ओहदे पाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश पूरी होने की उम्मीदें

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 01:02 AM (IST)
कांग्रेसियों को सरकारी  ओहदे की बढ़ी उम्मीद

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

सरकारी ओहदे पाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश पूरी होने की उम्मीदें फिर बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से मुलाकात कर उन्हें कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ ही राज्य के सियासी हालात से भी अवगत कराया। बाद में उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार में जिम्मेदारी पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री की कांग्रेस हाईकमान के साथ राज्यसभा की रिक्त सीट पर पार्टी प्रत्याशी, मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही केदारनाथ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यो को लेकर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री हरीश रावत बीते तीन दिन से नई दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से मुलाकात की। इस माह मुख्यमंत्री का नई दिल्ली का यह दूसरा दौरा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिवाली के बाद सरकारी दायित्व बांटने का भरोसा दिलाया था। दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के साथ ही यह कयास तेज हो गए हैं कि सरकारी दायित्व पाने का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मुराद जल्द पूरी हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावना से हाईकमान को अवगत करा दिया है। कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रदेश संगठन और सरकार दोनों की स्थानों पर जिम्मेदारी मिलनी है। किसे कहां जिम्मेदारी मिले, इस पर फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष से आपदा की त्रासदी के बाद विकास पर तेजी से काम करने के निर्देश उन्हें दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के साथ मुख्यमंत्री की राज्यसभा की रिक्त सीट पर पार्टी के संभावित प्रत्याशी के चयन, राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी के भीतर बन रहे दबाव पर भी चर्चा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.