26/11 बरसी पर निकाला कैंडल मार्च
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : सारथी सामाजिक संगठन ने मुंबई हमले की छठी बरसी पर कैंडल मार्च निकाल कर आत
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
सारथी सामाजिक संगठन ने मुंबई हमले की छठी बरसी पर कैंडल मार्च निकाल कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों व शहीद जवानों की श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को सारथी सामाजिक संगठन ने श्री दर्शन महाविद्यालय से शत्रुघ्न घाट तक कैंडल मार्च निकाला। 26 नवंबर 20011 को मुंबई में आंतकवादियों के हमले में ताज होटल व नरेमन हाउस में कई पर्यटकों के साथ पुलिस व सेना के अधिकारी व जवान मारे गए थे। शत्रुघ्न घाट पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों व शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन ने मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। सारथी सामाजिक संगठन के अध्यक्ष राम चौबे ने कहा कि मुंबई हमले के दर्दनाक मंजर को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शास्त्री व महासचिव दीपक दरगन ने सरकार से आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की। इस अवसर पर दर्शन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधामोहन दास, संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दीपक अग्रवाल, विजय कश्यप, सविता भट्ट, हैरी, पवन कुमार, विशाल गुप्ता, विमल गुप्ता, कपिल कुमार आदि उपस्थित थे।