संक्षिप्त समाचार
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 01:01 AM (IST)
राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन सहित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। देर शाम राज्यपाल दिल्ली को रवाना हुए। उनका अब 23 सितंबर को देहरादून वापसी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
नीति घाटी से बने नया मानसरोवर मार्ग: महाराज
देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने कैलाश मानसरोवर के लिए नाथुला दर्रे से नया मार्ग खोले जाने के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस दूसरे मार्ग से वृद्ध व अस्वस्थ लोगों को यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार को भी इसी तरह नीति घाटी से भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए मार्ग का निर्माण करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें