भाजपा ने सरकार पर आपदा पीड़ितों से छल करने का लगाया आरोप
भाजपा ने केदारनाथ आपदा की तीसरी बरसी के मौके पर राज्य सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने आपदा पीड़ितों से छल करने का आरोप भी लगाया।
देहरादून, [ब्यूरो]: भाजपा ने केदारनाथ आपदा की तीसरी बरसी के मौके पर राज्य सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने आपदा पीड़ितों से छल करने का आरोप भी लगाया। भाजपा प्रवक्ता बीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि सरकार अभी तक केदारनाथ आपदा पीडि़तों को राहत उपलब्ध कराने में असफल रही है।
पढ़ें-सासंद निधि खर्च के ब्यौरे पर निशंक ने साधी चुप्पी, सीएम पर बोला हमला
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़ितों को घर दिलाने की बात कही थी। तीन साल बीतने के बाद भी पीड़ितों को घर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने घोषणा के बावजूद पीड़ितों को सरकारी नौकरी नहीं दी गई।
पढ़ें- केंद्र की संवैधानिक अवहेलना से छिड़ सकता था गृहयुद्ध : डॉ. इंदिरा
बीरेंद्र बिष्ट ने आगे कहा कि आपदा के दौरान टूटे हुए पुलों का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, पूर्व सांसद महेंद्र भट्ट ने नंदादेवी राजजाक में भी निर्माण कार्यो में घपला होने का आरोप लगाया है।
पढ़ें- भाजपा का आरोप: ग्रामीण सड़कों में हुआ टेंडर घोटाला, सीबीआइ जांच की मांग