आर्य ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
टिहरी जनपद के घनसाली से भाजपा विधायक विधायक भीमलाल आर्य ने फिर से अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारिफ करते हुए कहा कि आने वाले वक्त
देहरादून। टिहरी जनपद के घनसाली से भाजपा विधायक विधायक भीमलाल आर्य ने फिर से अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारिफ करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में वह कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं।
बार-बार अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भीमलाल आर्य फिर चर्चा में हैं। देहरादून नगर निगम में एससी, एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह भाजपा नेताओं से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यभर के वरिष्ठ नेता उनकी नहीं सुनते हैं। कार्यकर्ताओं की भी पार्टी में नहीं सुनी जा रही है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की जमकर तारिफ करने के साथ ही कहा कि भले ही वह भाजपा विधायक हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री के साथ हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे। इसके लिए पार्टी जो भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह कांग्रेस से भी चुनाव लड़ सकते हैं।