गुस्साए लोगों का एडीबी कार्यालय पर प्रदर्शन
रोचीपूरा, निरंजनपुर, पटेल नगर में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क से परेशान लोगों ने एडीबी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
देहरादून। रोचीपूरा, निरंजनपुर, पटेल नगर में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क से परेशान लोगों ने एडीबी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को स्थानीय लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में एडीबी कार्यालय पहुंचे और नारेजाबी की। गुस्साए लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव कर दिया। कहा कि सड़क खुदी होने के कारण घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। बरसात के दौरान कीचड़ की स्थिति पैदा होने से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
अधिकारियों ने 10 जुलाई तक मार्ग की मरम्मत का भरोसा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सतीश कश्यप, महेश पांडेय, नीरज सेठी, अलोक कुमार, सुनील राजोरिया आदि शामिल रहे।
पढ़ें- दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में भीमताल बाजार कराया बंद