नपे दस अधिकारी, प्रतिकूल प्रविष्टि
शिक्षा विभाग में शिक्षक ही नहीं अधिकारी भी व्यवस्था सुधार को तैयार नहीं है। बीते वर्ष में जुलाई में दिए आदेशों का पालन अभी तक नहीं हो पाया है। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने लगातार आदेशों की अवहेलना पर प्रदेश के 10 अधिकारियों के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
देहरादून। शिक्षा विभाग में शिक्षक ही नहीं अधिकारी भी व्यवस्था सुधार को तैयार नहीं है। बीते वर्ष में जुलाई में दिए आदेशों का पालन अभी तक नहीं हो पाया है। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने लगातार आदेशों की अवहेलना पर प्रदेश के 10 अधिकारियों के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कहा कि उक्त अधिकारियों की पदोन्नति, एसीपी, स्थानांतरण आदि में इस प्रतिविष्टि का संज्ञान लिया जाए।
स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ने 22 जुलाई, 2014 को सभी विकासखंड, जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों के मासिक निरीक्षण के आदेश दिए थे। साथ ही निरीक्षण के लिए स्कूलों की संख्या भी निर्धारित की गई थी।
नौ अप्रैल, 2015 को इस मामले में महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने सभी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भी निर्देश दिए थे कि सभी अधिकारी अपना अग्रिम मासिक भ्रमण कार्यक्रम उच्चाधिकारियों से अनुमोदित कराएं। इसके बावजूद 10 अधिकारियों ने मई का अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम अभी तक अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित नहीं किया।
महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि लगातार आदेशों की अवहेलना से यह महसूस हो रहा है कि संबंधित अधिकारी अपने कार्य दायित्व ईमानदारी से नहीं निभा रहे हैं। जबकि, शैक्षिक गुणवत्ता के लिहाज से विद्यालयों का निरीक्षण और अनुश्रवण अहम है। उन्होंने कहा कि इसलिए इन 10 अधिकारियों की ओर से अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम नहीं भेजे जाने और निर्देशों की अवहेलना करने पर इनके विरुद्ध वर्ष 2015-16 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
1-विनोद सुंदरियाल, एसडीआइ/उप शिक्षा अधिकारी, रिखणीखाल, पौड़ी
2-नरेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, हरिद्वार
3- नरसिंह प्रसाद, एसडीआइ/उप शिक्षा अधिकारी, बीरौंखाल, पौड़ी
4- राधिका प्रसाद अवस्थी, एसडीआइ/उप शिक्षा अधिकारी, नारायणबगड़, चमोली
5- दिनेश चंद्र डिमरी, खंड शिक्षा अधिकारी नारसन, हरिद्वार
6- हेमलता जोशी, एसडीआइ/उप शिक्षा अधिकारी, रामगढ़, नैनीताल
7- चम्पा भौंर्याल, उप शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी, नैनीताल
8- भाष्करानंद पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग, नैनीताल
9- गौरा बंगारी, एसडीआइ/उप शिक्षा अधिकारी, रामनगर, नैनीताल
10- श्री गणोश सिंह ज्याला, उपशिक्षा अधिकारी, विण, पिथौरागढ़