जजरेड में धराशायी हो रही कंक्रीट की सुरक्षा दीवार
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहलाने वाले कालसी चकराता राजमार्ग पर जजरेड पहाड़ी के भू
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहलाने वाले कालसी चकराता राजमार्ग पर जजरेड पहाड़ी के भूस्खलन को रोकने के लिए लोनिवि साहिया खंड की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाई सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने लगी है। टूटती दीवार पूरी तरह से धराशायी होकर कब बड़े हादसे को जन्म दे दे, कहना मुश्किल है। सुरक्षा दीवार के पिलर टूटने के चलते कार्य की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वाहन चालकों ने लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता से धराशायी हो रही सुरक्षा दीवार को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
जौनसार की लाइफ लाइन कहलाने वाले कालसी चकराता राजमार्ग पर लोनिवि साठ करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य करा रहा है। जजरेड पहाड़ी पर भूस्खलन रोकने के लिए लोनिवि ने लाखों रुपये की लागत से कंक्रीट की सुरक्षा दीवार लगवायी थी। दीवार लगने के बाद भी भूस्खलन रोकने में लोनिवि नाकाम रहा था। बरसात में आए दिन जजरेड पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते आवागमन बाधित होने से लोग बेहाल हो गए थे। बरसात खत्म होने पर कंक्रीट की सुरक्षा दीवार टूटनी शुरू हो गयी है। जजरेड पर कंक्रीट की दीवारें झुक गयी हैं, जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालक रमेश शर्मा, सूरत ¨सह, दौलत ¨सह, गजेंद्र, श्याम ¨सह चौहान, दाताराम शर्मा, इंदर ¨सह, बलबीर राठौर आदि का कहना है कि मलबा रिसाव हो रहा है। पिलर झुक गए हैं। जिसके चलते कभी भी दीवार खतरे का सबब बन सकती है।