मुख्य सचिव ने की शाह से मुलाकात
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य की प्रशासन
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य की प्रशासनिक मशीनरी को लेकर भी सुझाव दिए। बुधवार को मुख्य सचिव एस रामास्वामी की उनसे मुलाकात को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे केंद्रीय योजनाओं में तेजी लाने की अपेक्षा की।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान तमाम विधायकों व पदाधिकारियों ने प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली के संबंध में सवाल उठाए। इन पदाधिकारियों ने सुस्त प्रशासनिक कार्यशैली के चलते जनता में असंतोष फैलने की बात तक कही। पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में मुख्यमंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। बुधवार सुबह मुख्य सचिव एस रामास्वामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बीजापुर रेस्ट हाउस पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वहीं ठहरे हुए थे। यहां पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे और इसके कुछ देर बार मुख्य सचिव को भीतर से बुलावा आया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली के साथ ही केंद्रीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और इनमें तेजी लाने की अपेक्षा की।