Move to Jagran APP

गौरव बने भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

देहरादून: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से युवा नेता गौरव पांडेय को

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:01 AM (IST)
गौरव बने भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
गौरव बने भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

देहरादून: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से युवा नेता गौरव पांडेय को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने गौरव पांडेय दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं। सत्यवती कॉलेज से तीन बार अध्यक्ष बने गौरव ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई है।

loksabha election banner

बीते कई वर्ष से उत्तराखंड के युवाओं के बीच काम कर रहे युवा नेता गौरव पांडेय खेल और कौशल विकास को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पूरे प्रदेश में ओलंपिक के लिए धावकों के चयन के लिए प्रतियोगिताएं कराईं। इनमें से कई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े गौरव ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.