गांव में घुसा तेंदुआ, तारबाड़ में फंसा; ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी
देहरादून के विकासनगर में बीती रात गांव से सटे जंगल की तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:56 PM (IST)
विकासनगर, [जेएनएन]: क्षेत्र के बुलाकीवाला गांव में बीती रात एक तेंदुआ जंगल की तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है।
घटना बीती रात की है। कालसी वन प्रभाग के चोहडपुर रेंज का कुछ हिस्सा विकासनगर के बुलाकीवाला गांव में पड़ता है। रात के समय एक तेंदुआ गांव में घुसा। वह गांव के किनारे जंगल की तारबाड़ में फंस गया। ग्रामीणों ने सुबह जब तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
यह भी पढ़ें: जंगल चुगने गई बकरियां हुई गायब, दिव्यांग ग्रामीण खुद निकल पड़ा ढूंढने
यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में कुत्तों के झुंड ने तेंदुए को घेरकर मार डाला
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें