अव्यवस्थाओं के विरोध में तीन दिवसीय धरना शुरू
मसूरी: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व सिविल अस्पताल निर्माण कार्य में हो रहे विलंब के विरोध में क्षेत्
मसूरी: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व सिविल अस्पताल निर्माण कार्य में हो रहे विलंब के विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया।
शनिवार को सर्वे भवंतु सुखिना संस्था के अध्यक्ष अमित भट्ट की अगुआई में महिलाओं व युवाओं ने पिक्चर पैलेस से कुलड़ी बाजार होते हुए शहीद स्थल तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और शहीद स्थल पर धरना दिया। शहीद स्थल पर पहुंचने पर अमित भट्ट, भाजपा नेत्री मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनीता सक्सेना आदि ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मसूरी की स्वास्थ्य सेवाओं को नजरअंदाज किए जाने और सिविल अस्पताल निर्माण में हो रहे विलंब के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इसका खामियाजा सरकार व कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा।