Move to Jagran APP

प्रदेश के विकास के लिए स्थानीयता की सोच जरूरी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: उत्तराखंड क्रांति दल के'चलो गांव की ओर'अभियान के तहत शुक्रवार को एटनबाग में

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 08:54 PM (IST)
प्रदेश के विकास के लिए स्थानीयता की सोच जरूरी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: उत्तराखंड क्रांति दल के'चलो गांव की ओर'अभियान के तहत शुक्रवार को एटनबाग में टी स्टेट में ग्रामीणों से जन संवाद किया गया। इस दौरान उक्रांद नेताओं ने प्रदेश के विकास के लिए नेतृत्व में स्थानीयता की सोच का होना जरूरी बताया।

loksabha election banner

उक्रांद महिला मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेश्वरी बिडालिया ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नेतृत्व का स्थानीय परिस्थितियों से परिचित होना जरूरी है। स्थानीय परिस्थितियां व समस्याएं ही स्थानीय सोच पैदा करती हैं। छोटा व भौगोलिक ²ष्टि से विषम परिस्थितियों वाला प्रदेश होने के चलते यहां की जरूरतें व नागरिकों की समस्याएं अलग हैं जिन्हें समझने के लिए सत्ताधारी दलों का स्थानीय जनता से जुड़ाव होने के साथ विकास की नीतियों में स्थानीय सोच का होना जरूरी है। उन्होंने जनता से उक्रांद की नीतियों का समर्थन करने को कहा। इस दौरान उक्रांद जिलाध्यक्ष जगत ¨सह चौधरी, दिगंबर भंडारी, प्रेमबल्लभ सिदोला, सरोजनी, मन्नी देवी, कांती, कमलेश असवाल, हेमलता, नीरावती, कविता, विमला, रेनू असवाल, पुष्कर, दिनेश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.