Move to Jagran APP

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

संवाद सूत्र, मसूरी: मंगलवार दोपहर मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM (IST)
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

संवाद सूत्र, मसूरी: मंगलवार दोपहर मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौच भी हुई।

loksabha election banner

कुलड़ी क्षेत्र स्थित होटल के सभागार में एक चैनल की ओर आयोजित कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर की ओर से भाजपा विधायक गणेश जोशी से पूछे गए सवालों से भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी तैश में आ गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होने लगी, जो बाद में धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। कांग्रेसी मसूरी विधायक मुर्दाबाद और भाजपाई मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। लगभग आधे घंटे तक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसों और गाली-गलौच चलती रही। मामला कुछ ठंडा होने पर विधायक गणेश जोशी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर सभागार से चले गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दर्जाधारी जोतसिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मंडी समिति के पूर्व सभापति उपेंद्र सिंह थापली व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल ने शांत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.