Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 500 फलदार पौधे रोपे

जागरण संवाददाता, विकासनगर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से 'फलदार पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 09:59 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 500 फलदार पौधे रोपे

जागरण संवाददाता, विकासनगर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से 'फलदार पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान की शुरुआत की। सहसपुर क्षेत्र के भाऊवाला, स्मिथनगर, श्यामपुर, राधाविहार, भगवानपुर, सेलाकुई व राजावाला गांवों में पहले दिन 500 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

loksabha election banner

अभियान की शुरुआत भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पीके अग्रवाल व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मी अग्रवाल ने की। कहा कि फलदार पौधों के रोपण से दोहरा फायदा मिलेगा। जिससे फलों के उत्पादन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी संभव होगा। अभियान के तहत भाजपा से जुड़ीं महिलाओं को पौधों का वितरण किया गया। अभियान के तहत आंवला, आम, अमरूद, लीची, नींबू, पपीता, चीकू, नाशपाती के 500 पौधों का रोपण किया गया। पहले दिन छह गांवों में 500 पौधों का रोपण किया गया। अभियान संचालक पीके अग्रवाल ने कहा कि सात सितंबर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें कार्यकर्ताओं की ओर से रोपा जाएगा। पौधे रोपने वालों में नीलम थापा, गुड्डी देवी, किरन पंवार, पूनम पंवार, मीना देवी, गीता पांडे, प्रतिभा पंत, जानकी देवी, द्रौपदी नेगी, बाला देवी, मोहन थापा, मनोहर राणा, अजीत जायसवाल, सुशील कुकरेती आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.