Move to Jagran APP

45 सीटों पर भाजपा की जीत तय: हरक

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
45 सीटों पर भाजपा की जीत तय: हरक

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनकी सरकार के भ्रष्टाचार से जनता आजिज आ चुकी है। पर्दाफाश यात्रा में साफ हो चुका है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कम से कम 45 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आपदा, शराब व खनन घोटाले की सीबीआई जांच जरूर कराएगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग रहे हैं, मगर धरातल पर स्थित और भी ज्यादा खराब है। कुमाऊं मंडल में पर्दाफाश यात्रा के दौरान साफ तौर पर नजर आया कि राज्य में किस कदर माफिया राज हावी है। मुख्यमंत्री और उनके गुर्गो की बात नहीं मानने वालों का सांस लेना दूभर हो गया है। यदि मुख्यमंत्री पाक साफ हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मांग पर सारे घोटालों की जांच क्यों नहीं कराते। पर्दाफाश यात्रा ने साफ कर दिया कि हरीश रावत पर लोगों का भरोसा टूट चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस धारचूला को आदर्श बनाने की घोषणा करते हैं, वहां अस्पताल में 11 की बजाय तीन डाक्टर ही तैनात हैं। गेस्ट टीचर्स के साथ धरने पर बैठने वाले मुख्यमंत्री अब उन पर लाठियां बरसा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी हर नाकामी के बाद केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने का दोष मढ़ते हैं। उनका यह झूठ अब उन पर ही भारी पड़ने वाला है। जनता समझ चुकी है कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब केंद्र की तरह प्रदेश में भी भाजपा सरकार होगी।

शराब से हर माह 30 करोड़ वसूली

पूर्व मंत्री हरक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब से हर महीने 30 करोड़ की अवैध वसूली हो रही है। इसमें 20 करोड़ मुख्यमंत्री की जेब में जाता है। दस करोड़ वसूली करने वालों की जेब में। उन्होंने मंत्री रहते हुए कैबिनेट में भी यह मसला उठाया था। मंत्रियों ने भी इस पर नाराजगी जताई, तो मुख्यमंत्री ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने उनके इस्तीफा देने पर भी हामी भर दी थी। दो घंटे तक बैठक में खूब बवाल हुआ था। यदि इस मामले की सीबीआई जांच हो गई तो हकीकत सामने आ जाएगी।

स्पीकर कुंजवाल पर भी सीधा हमला

पूर्व मंत्री हरक सिंह ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कुंजवाल पर विधानसभा में भर्ती घोटाला कर अपने परिजनों को नौकरी देने का आरोप लगाया। साथ ही, पूरे घोटाले की जांच की मांग की। उन्होंने जागेश्वर में स्पीकर द्वारा अपना विवेकाधीन कोष भी कार्यकर्ताओं को बांटने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.