हरेंद्र रौथाण मसूरी इकाई के अध्यक्ष व रौतेला महामंत्री बने
संवाद सूत्र, मसूरी: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मसूरी के वर्ष 2016-17 के लिए एक बार फिर से हरे
संवाद सूत्र, मसूरी: उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मसूरी के वर्ष 2016-17 के लिए एक बार फिर से हरेंद्र सिंह रौथाण अध्यक्ष एवं भरत सिंह रौतेला महामंत्री चुने गए।
जल संस्थान कार्यालय में बुधवार को चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह यादव एवं सुरेंद्र सिंह पंवार की देखरेख में संपन्न संघ की वर्ष 2016-17 के लिए कार्यकारिणी के चुनावों में प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह संयुक्त मंत्री, धनपाल सिंह संगठन मंत्री, महावीर प्रसाद कोषाध्यक्ष एवं संजय शर्मा निर्विरोध संरक्षक निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन रामचंद्र सेमवाल ने हरेंद्र सिंह रौथाण के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया।
इसके अलावा, राजेश प्रसाद, रमेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह कुमई, देवेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार जैन, रामचंद्र सेमवाल, नंद कुमार, भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार, सुंदर सिंह एवं सतवीर सदस्य कार्यकारिणी चुने गये।