किशोर ने अमित शाह पर बोला तीखा हमला
राज्य ब्यूरो, देहरादून प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित
राज्य ब्यूरो, देहरादून
प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखण्ड दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा अमित शाह ने देवभूमि की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। खासतौर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों को अपमानित करने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता सदैव दलित विरोधी रही है। उसने सदैव दलितो को अपमानित करने का काम किया है। रोहित वेमुला तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटनाएं इसकी गवाह हैं। राजस्थान में जिस तरह से दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुप बैठी है, यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया गया, नरेंद्र मोदी मोदी और अमित शाह के इन कृत्यों से बाबा साहेब अंबेडकर की आत्मा को चोट पहुंची होगी। भाजपा ने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया है, आज राजनैतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए उनका नाम लेकर उनकी आत्मा तथा विचारधारा को चोट पहुंचाने का काम कर रही है।