आरोपी अधिकारी पर हो कठोर कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने गत रोज एक मॉल में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले अधिका
By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 01:02 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने गत रोज एक मॉल में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है। यही कारण है कि अब अधिकारी भी सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने कठोर कदम नहीं उठाया तो भाजपा आंदोलन कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए मजबूर करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें