Move to Jagran APP

देश के लिए समस्याओं भरा होगा अगला वर्ष

जागरण संवाददाता, देहरादून: वर्ष 2016 भारत के लिए समस्याओं भरा होगा। जलवायु में भारी परिवर्तन होने के

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 07:25 PM (IST)
देश के लिए समस्याओं भरा होगा अगला वर्ष

जागरण संवाददाता, देहरादून: वर्ष 2016 भारत के लिए समस्याओं भरा होगा। जलवायु में भारी परिवर्तन होने के साथ ही देश खाद्यान्न संकट जूझेगा। जबकि, धातु और जमीनों के दाम में गिरावट आएगी। धार्मिक व आर्थिक मामलों से जुड़े घोटाले भी उजागर होंगे। यह भविष्यवाणी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की। ज्योतिषाचार्य की मानें तो आने वाला वर्ष देश की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनौतियों भरा होगा। ऐसा हो रहा है शनि के कर्क, मीन और वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से। इससे जनता में व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश भी बढ़ेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 राजनीति के लिहाज से काफी उथल-पुथल वाला होगा। 17 अक्टूबर, 2017 को देश और प्रदेशों की राजनीति में बड़े पैमाने पर परिवर्तन होंगे और नए समीकरण सामने आएंगे। बिहार की राजनीति में भी भूचाल आएगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश का एक कद्दावर मंत्री दूसरे दल में जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने तीसरे विश्वयुद्ध के कभी न होने की भी बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.