खंडूड़ी का गढ़वाल भ्रमण 15 से
खंडूडी का गढ़वाल भ्रमण 15 से देहरादून: पौड़ी गढ़वाल सांसद और रक्षा संसदीय समिति के चेयरमैन मेजर जन
खंडूडी का गढ़वाल भ्रमण 15 से
देहरादून: पौड़ी गढ़वाल सांसद और रक्षा संसदीय समिति के चेयरमैन मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
देहरादून: कांग्रेस की नीतियों पर आस्था जताते हुए ऊधमसिंह नगर के विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सभी का फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले में प्रमुख नाम बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े चुके नरेंद्र कुमार आर्य का रहा।