लापता जल विद्युत निगम कर्मी का सुराग नहीं
जागरण संवाददाता, विकासनगर: कोतवाली अंतर्गत कुल्हाल में लापता जल विद्युत निगम कर्मी को पुलिस ने दूसरे
जागरण संवाददाता, विकासनगर: कोतवाली अंतर्गत कुल्हाल में लापता जल विद्युत निगम कर्मी को पुलिस ने दूसरे मंगलवार को भी नहर में तलाश किया। पुलिस शक्तिनहर किनारे चप्पल मिलने व झाडियां टूटी होने के कारण कर्मी के नहर में डूबने की आशंका के चलते तलाश रही है। देर सायं तक सर्च आपरेशन चलाने के बाद भी लापता कर्मी नहीं मिल पाया। बताते चलें कि अशोक खर्कवाल 45 पुत्र प्रेम बल्लभ खर्कवाल मूल निवासी चूराखर्क चंपावत व हाल निवासी कुल्हाल हाइडिल कालोनी जल विद्युत निगम के टेक्निकल ग्रेड टू पद पर कार्यरत है। रविवार की रात में वह घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला। लेकिन वापस न आने पर पत्नी अनिता द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने पर कुल्हाल पुलिस ने जांच की। चौकी इंचार्ज र¨वद्र नेगी ने नहर किनारे सर्च किया तो एक स्थान पर अशोक की चप्पल पड़ी मिली, साथ ही झाड़ियां टूटी मिली, जिस पर पुलिस ने जल विद्युत कर्मी के नहर में गिरने की आशंका को देखते हुए जल पुलिस को बुलाया। मंगलवार को भी पुलिस पूरे दिन लापता कर्मी को तलाशती रही। कोतवाल हरीश मेहरा के अनुसार अभी तक लापता कर्मी की पता नहीं चल पाया है।