तेरह साल की बच्ची से दुराचार, आरोपी फरार
जागरण संवाददाता, विकासनगर: थाना सहसपुर क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रह रहे एक तेरह वर्षीय बालिका
जागरण संवाददाता, विकासनगर: थाना सहसपुर क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रह रहे एक तेरह वर्षीय बालिका के उसी मकान में किराए पर रहने वाले युवक ने दुराचार किया है। शनिवार को घटी घटना के बारे में बालिका ने मंगलवार को अपने परिजनों आपबीती सुनाई। वहीं मामले की भनक लगते ही सहारनपुर के गंगोह निवासी आरोपी युवक रफ्फूचक्कर हो गया। मंगलवार देर सायं थाने आए बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में बिहार मूल का परिवार किराये पर रहता है। उसी मकान में निहाल उर्फ ¨टकू निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी भी किराए पर रहता है और एक फैक्ट्री में कार्यरत है। शनिवार को आरोपी ने बिहार के परिवार की 13 वर्षीय लड़की से दुराचार किया। दो दिन बाद मंगलवार सुबह लड़की ने पूरा वाकया परिजनों को बताया। हालांकि, आरोपी तब तक घर से फैक्ट्री के लिए निकल चुका था। परिजनों ने देर सांय थाना सहसपुर पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को जैसे ही यह मालूम पड़ा कि लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी है वह फैक्ट्री से ही फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीओ एसके ¨सह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुराचार व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के गंगोह भागने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके ¨सह के अनुसार आरोपी की तलाश को टीम सक्रिय की गयी है।