स्वामी दयानंद की इच्छा पर उन्हें लाया गया आश्रम
मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को आज शीशमझाड़ी स्थिति उनके आश्रम में लाया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती की सेहत काफी समय से नासाज चल रही थी।
ऋषिकेश। मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को आज शीशमझाड़ी स्थिति उनके आश्रम में लाया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती की सेहत काफी समय से नासाज चल रही थी। उनका हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचार चल रहा था।
स्वामी दयानंद सरस्वती को पिछले छह दिन से आइसीयू में रखा गया था, जहां उन्हें नियमित डायलसिस दिया जा रहा था। स्वामी दयानंद सरस्वती ने जीवन का आखिरी समय अपने आश्रम में बिताने की इच्छा जाहिर की थी। गहन विचार-विमर्श के बाद आश्रम के सदस्य आज उन्हें आश्रम ले आए हैं। आश्रम में स्वामी को चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है। उनके दर्शनों को बड़ी संख्या में संत, अनुयायी और श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं।
स्वामी दयानंद सरस्वती को उनके आश्रम में एंबुलेंस से उतारते आश्रम के सदस्य।
वेद और उपनिषदों के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती लंबे समय से बीमार थे। वे कुछ समय पहले ही कैलिफ़ोर्निया से स्वदेश लौटे थे। इसके बाद 11 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनका हाल जानने के लिए ऋषिकेश आये थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें 13 सितम्बर को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें- मोदी के गुरु की सेहत में सुधार