Move to Jagran APP

दस घंटे बंद रहा कालसी चकराता मार्ग

संवाद सूत्र, साहिया: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास गुरुवार रात में करीब 11 बजे मलबा आने पर

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:59 PM (IST)
दस घंटे बंद रहा कालसी चकराता मार्ग

संवाद सूत्र, साहिया: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास गुरुवार रात में करीब 11 बजे मलबा आने पर यातायात 10 घंटे तक बाधित रहा। लोनिवि ने जेसीबी लगवाकर शुक्रवार सुबह आठ बजे मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। मार्ग बंद होने के कारण किसान समय पर उपज मंडी नहीं पहुंचा पाए। शिक्षक भी देर से स्कूल पहुंचे। सेब व सब्जियों से भरे वाहन जाम में फंसे रहे।

loksabha election banner

कालसी चकराता पर गुरुवार रात जजरेड के पास दरके पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया जिससे यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद विकासनगर व देहरादून मंडी जा रही सब्जियों व सेब से भरे वाहन फंस गए। किसानों व बागवानों को रात भर वाहनों में ही काटना पड़ा। शुक्रवार सुबह लोनिवि ने जेसीबी लगाकर मलबा हटवाने का काम शुरू कराया। मार्ग बंद होने के कारण शुक्रवार सुबह डेली अपडाउन करने वाले शिक्षकों को भी स्कूल जाने में देरी हुई। समय पर मंडी न पहुंचने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।जेसीबी मशीन से तीन घंटे मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे मलबा हटाया गया उसके बाद यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से मलबा आने की समस्या का स्थायी हल निकालने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.