Move to Jagran APP

छात्र संघ चुनाव: SGRR पीजी कॉलेज में NSUI ने लहराया परचम

डीबीएस कॉलेज में जीत का परचम लहराने के बाद अब एनएसयूआइ ने एसजीआरआर भी फतह कर लिया है। संगठन ने अध्यक्ष समेत दो पदों पर जीत दर्ज की। विगत वर्ष अध्यक्ष पद पर विजयी रही अभाविप को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा।

By sunil negiEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 07:03 PM (IST)
छात्र संघ चुनाव: SGRR पीजी कॉलेज में NSUI ने लहराया परचम

देहरादून। डीबीएस कॉलेज में जीत का परचम लहराने के बाद अब एनएसयूआइ ने एसजीआरआर भी फतह कर लिया है। संगठन ने अध्यक्ष समेत दो पदों पर जीत दर्ज की। विगत वर्ष अध्यक्ष पद पर विजयी रही अभाविप को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा। सचिव पद आर्यन की झोली में गया है। शाम के वक्त परिणाम की घोषणा होते ही समर्थक जश्न में डूब गए। ढोलबाजे के साथ जीत की खुशी मनायी।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गए। यहां 16 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाता कुल 2679। मगर, मतदान तकरीबन आधा ही हुआ।1360 छात्र-छात्राओं ने वोट किया। जो महज 50.76 प्रतिशत है। मतदान सुबह नौ बजे से एक बजे तक चला। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन प्रदीप कुमार सिंह ने परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ के विपिन बल्लभ भट्ट ने अभाविप के शैलेश सती को 68 वोट से मात दी। सचिव पद पर आर्यन के सूर्यकांत सती ने दिनेश चंद्र भट्ट को 336 मतों के भारी अंतर से हराया।
पढ़ें-पंजाब विवि छात्र संघ चुनाव : सोई गठबंधन का परचम, चारों पदों पर कब्जा

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.