महिला को बेहोश कर डॉक्टर ने की छेड़छाड़
क्षेत्र के एक डेंटल क्लीनिक में महिला को बेहोश कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने डेंटल क्लीनिक में हंगामा काट डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।
ऋषिकेश। क्षेत्र के एक डेंटल क्लीनिक में महिला को बेहोश कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने डेंटल क्लीनिक में हंगामा काट डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मणझूला मार्ग पर डेंटल क्लिनिक संचालित करने वाला एक चिकित्सक शीशमझड़ी में एक ट्रस्ट में भी सेवा देता है। आरोप है कि सोमवार को दांत के इलाज के लिए ट्रस्ट के हॉस्पिटल में एक चिकित्सक के पास आई। चिकित्सक ने स्प्रे और मुहं में इंजेक्शन से महिला को बेहोश किया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। मुहं में इंजेक्शन लगाये जाने से महिला की आवाज भी बंद हो गयी थी। मंगलवार को आवाज लौटने के बाद महिला ने परिजनों को डॉक्टर की करतूत की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लिनिक पर हंगामा कटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, मिनिकिरेती पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें-राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़