Move to Jagran APP

टूटा मुसीबतों का पहाड़, 28 मार्ग बंद

जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में इन दिनों मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ब

By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 10:43 PM (IST)
टूटा मुसीबतों का पहाड़, 28 मार्ग बंद

जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में इन दिनों मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। क्षेत्र के 28 मोटर व संपर्क मार्ग बंद होने से सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इस कारण हजारों आबादी गांवों में कैद होकर रह गई। मार्ग बंद होने से किसानों की नगदी फसलें मंडी नहीं पहुंच पा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ रही है।

loksabha election banner

------

बार-बार बंद होता रहा कालसी-चकराता मार्ग

साहिया: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड व चापनू के पास मलबा आने से यातायात कई घंटे से बंद पड़ा है। शुक्रवार की रात में आठ बजे बंद मार्ग शनिवार को दिन में 02.30 बजे खुला। ढाई घंटे तक यातायात चला, लेकिन दोबारा से मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। जो रविवार को शाम 04.30 बजे खुला। जजरेड में तो रविवार को 11 बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया था, लेकिन चापनू के पास आए मलबे के कारण यातायात फिर से अवरुद्ध हो गया। जिसे रविवार शाम 04.30 बजे हटाकर चापनू के पास यातायात सुचारू कराया गया। मार्ग बंद होने के कारण सीएचसी त्यूणी, चकराता, साहिया के रेफर मरीजों को साहिया माक्टी बेसोगिलानी मार्ग होते हुए कालसी ले जाना पड़ा।

-------

18 मार्ग बंद

त्यूणी: पीएमजीएसवाई के 18 मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हजारों की आबादी को घर का जरूरी सामान लाने के लिए कई किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। क्षेत्र के बड़े पैमाने पर टमाटर पैदा करने वाले किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचाना पड़ रहा है। संपर्क मार्गों के बंद होने से छोटे वाहन चलाकर अपनी आजीविका चलाने वाले चालकों की आíथकी डगमगा गयी है।

----

हजारों की आबादी गांवों में कैद

चकराता: क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग बंद होने पर रविवार को किसान अपने फसलें मंडी में नहीं ले जा पाए। हजारों की आबादी गांवों में कैद होकर रह गयी है। रविवार को अपने पैतृक गांव आने वाले नौकरीपेशा लोगों को कई किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ी। कई परिवार पहाड़ चढकर खतरा उठाकर दूसरी पार निकले। मार्ग बंद होने से पर्यटकों के न पहुंचने के कारण चकराता क्षेत्र का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

=======================

भूस्खलन से बंद 28 मार्ग

चकराता क्षेत्र:

=गौराघाटी-मानथात मोटर मार्ग।

=सिलागाड कुनैन मोटर मार्ग।

=माक्टी कंकनोई संपर्क मार्ग।

=दावापुल-मिडाल संपर्क मार्ग।

=लोखंडी पिपारा-मिनस मोटर मार्ग।

साहिया क्षेत्र:

=कालसी चकराता मोटर मार्ग।

=डयूडीलानी ठलीन मोटर मार्ग।

=बिजऊ बैंड भुक्तार संपर्क मार्ग।

=लालपुल रानीगांव संपर्क मार्ग।

=हईया अलसी ककाड़ी मोटर मार्ग।

=दौधा संपर्क मार्ग।

पीएमजीएसवाई सड़कें

=बाना चिल्हाड़ संपर्क मार्ग।

=रड़ू मुंदोल संपर्क मार्ग।

=अटाल सैंज तराणू मोटर मार्ग।

=लांघा बिन्हार मोटर मार्ग।

=कथियान फनार संपर्क मार्ग।

=साहिया क्वानू मलेथा मोटर मार्ग।

=धोइरा देऊ संपर्क मार्ग।

=माक्टी पोखरी मबरखोरा मार्ग।

-कोठा बैंड आरा संपर्क मार्ग।

=कथियान हटाड़ भूड़ संपर्क मार्ग।

=चकराता मंगरौली संपर्क मार्ग।

=लेल्टा मंडोली संपर्क मार्ग।

=त्यूणी रायगी मोटर मार्ग।

=सावड़ा डूंगरी संपर्क मार्ग।

=लावडी दतरोटा संपर्क मार्ग।

=कोठा तारली उमरोऊ मार्ग।

=रायगी कूल्हा संपर्क मार्ग।

===================

लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता मुकेश परमार, लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता आरके सैनी, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आरके यादव का कहना है कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गयी हैं। पहले मुख्य मार्गों को खोलने पर जोर है, उसके बाद संपर्क मार्ग खोले जाएंगे। एसडीएम

अशोक पांडेय का कहना है कि संबंधित अधिशासी अभियंताओं को मलबा आने वाले स्थानों पर हर समय जेसीबी की उपलब्धता बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.