उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
देहरादून: गूंज संस्था ने रविवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में नाटक के जरिये भ्रण हत्या का स
देहरादून: गूंज संस्था ने रविवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में नाटक के जरिये भ्रण हत्या का सच सामने रखा।
नगर निगम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या आज भी समाज का एक सच है। इसे जनजागरुकता के जरिये ही दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जागर गायिका बसंती बिष्ट, शूटर दिलराज कौर, लक्ष्मी पुनेठा, सुमिता प्रभाकर, प्रिया गुलाटी, मधु मैखुरी, यमुना देवी, मधु बिष्ट को सम्मानित किया गया। इस दौरान भ्रूण हत्या पर आधारित एक लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, गूंज संस्था अध्यक्ष एवं मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल आदि उपस्थित रहीं।