Move to Jagran APP

खतरनाक घाटों पर यात्री कर रहे स्नान

संवाद सूत्र रायवाला : राजाजी पार्क की प्रतिबंधित और खतरे से भरी सौंग नदी में तीर्थ यात्री नहाने के ल

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 08:45 PM (IST)
खतरनाक घाटों पर यात्री कर रहे स्नान

संवाद सूत्र रायवाला : राजाजी पार्क की प्रतिबंधित और खतरे से भरी सौंग नदी में तीर्थ यात्री नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन वन कर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं। खतरनाक घाटों में केवल सूचना पट लगा कर पार्क प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर दी है। अगर प्रशासन न चेता तो इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

loksabha election banner

बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री रायवाला के पास सौंग नदी में स्नान के लिए उतर जाते हैं। यह क्षेत्र राजाजी टाईगर पार्क का प्रतिबंधित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में हाथी व गुलदार जैसे खतरनाक जानवरों की मौजूदगी है। वहीं बरसात में नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ जाता है। ऐसे में सौंग में नहाने के लिए जाने वाले यात्रियों की जान को भी खतरा है। वहीं खतरे से अनजान पर्यटक क्षेत्र की सुंदरता व नदी को देखकर नहाने के लिए उतर जाते हैं। हालांकि वन विभाग ने इन जगहों पर खतरे संबंधी सूचना पट लगाए हुए हैं मगर यात्री नही रूक रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही यात्रियों की जान पर कभी भी भारी पड़ सकती है।

-----------

खतरनाक घाटों से खदेड़े यात्री

ऋषिकेश: मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम के खतरनाक गंगा घाटों पर लापरवाही का स्नान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों कांवड़ यात्रियों की आमद बढ़ने के साथ ही गंगा के खतरनाक घाटों पर भी यात्रियों की आमद बढ़ गई है। इन घाटों पर स्नान के चलते हादसों का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को पुलिस ने लक्ष्मणझूला व स्वर्गाश्रम क्षेत्र के खतरनाक घाटों पर स्नान कर रहे कांवड़ यात्रियों को यहां से खदेड़ा। पुलिस व प्रशासन ने खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। मगर, इसके बावजूद भी लोग अनदेखी कर घाटों पर पहुंच जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.