विज्ञान को विकास के लिए अपनाएं युवा
संवाद सहयोगी, विकासनगर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान संभाषण राइंका
संवाद सहयोगी, विकासनगर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान संभाषण राइंका कालसी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खंड शिक्षाधिकारी रणजीत ¨सह राणा ने कहा कि विज्ञान में प्रलय व विकास दोनों ही गुण समाहित हैं। विज्ञान को विकास के लिए युवा अपनाएं।
उन्होंने कहा कि विज्ञान से ही विकास संभव है, जिस राष्ट्र के युवा नई तकनीकी ज्ञान से युक्त होंगे वही राष्ट्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को स्थापित कर पाएगा। उन्होंने युवाओं को विज्ञान का सकारात्मक उपयोग कर विकास के लिए अपनाने को कहा। हालांकि सरकारी स्कूलों में विज्ञान व नई खोज संबंधी संसाधनों के अभाव पर ¨चता जताते हुए बीईओ ने कहा कि सीमित संसाधनों में युवा प्रतिभाओं को अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को अपना आदर्श बनाने की नसीहत दी है। संभाषण प्रतियोगिता के तहत राउमावि हयो टंगरी ¨पकी चौहान प्रथम, राइंका पजिटिलानी की राधिका द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान राउमावि बागथात के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ¨सह, राइंका कालसी के प्रधानाचार्य सचिन असवाल, ब्लाक विज्ञान महेंद्र जोशी, आशीष डबराल, संगीता रयाल, नीता चौहान, अशोक ¨सह, केतन चमोली, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे।