जयप्रकाश कोठारी की अध्यक्ष पद पर दोबारा ताजपोशी
संवाद सहयोगी, ऋषिकेश: कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम के वार्षिक चुनाव में फिर से कर्मचारी नेता
संवाद सहयोगी, ऋषिकेश: कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम के वार्षिक चुनाव में फिर से कर्मचारी नेता जयप्रकाश कोठारी की अध्यक्ष पद पर दोबारा ताजपोशी हुई।
कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम के मंगलवार को वर्ष 2015-16 के लिए वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी भगवान सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में शांतिपूर्ण संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जयप्रकाश कोठारी को 68 मत पड़े हैं जबकि सत्यपाल बिष्ट को मात्र 40 मत मिले हैं। चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद जयप्रकाश कोठारी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। मनमोहन चौधरी को उपाध्यक्ष, बीएम जुयाल को सचिव, मेहरबान रांगड़ को सह सचिव, रणवीर रावत को कोषाध्यक्ष, रायचंद रावत को प्रचार मंत्री, कमल सिंह रावत को संगठन मंत्री, जयवीर सिंह रावत को कार्यालय सचिव, चंपा देवी को महिला प्रकोष्ठ की संयोजक और केंद्र कार्यकारिणी के लिए धन सिंह रावत, हर्षपति चमोली, मकसूद आलम, जयपाल कंडारी, बलदेव सिंह, नंदा पुरोहित, सूर्य प्रकाश विश्वास, विजय पुरोहित, प्रताप सिंह चौहान को चुना गया। इसके साथ ही रविंद्र नेगी को जिला संयोजक बनाया गया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार द्वारा एफएल-2 का कार्य मंडी समिति को दिए जाने के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों का कहना है कि संघ द्वारा सरकार से पूर्व में एफएल-2 का कार्य सीधे-सीधे गढ़वाल मंडल निगम को देने की मांग की गई थी।