मलबे से दो घंटे बंद रहा कालसी चकराता मार्ग
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार की लाइफ लाइन कालसी चकराता मार्ग मंगलवार सुबह जजरेड के पास भूस्खलन के बा
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार की लाइफ लाइन कालसी चकराता मार्ग मंगलवार सुबह जजरेड के पास भूस्खलन के बाद मलबे आने से दो घंटे बंद रहा। मंगलवार सुबह छह बजे आया मलबा आठ बजे तक हटाया जा सका। दो घंटे तक यातायात अवरूद्ध रहने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ।
जजरेड के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। लोनिवि ने जेसीबी लगवाकर मलबा हटवाया, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटने पर यातायात सुचारू हुआ। दो घंटे तक यातायात बंद रहने के कारण किसान समय पर मंडी नहीं पहुंच पाए, जिस कारण नगदी फसलों के रेट अच्छे न मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि आए दिन कालसी चकराता मोटर मार्ग बंद हो जाता है जबकि इस मार्ग पर सरकार सुधारीकरण व डामरीकरण पर अभी तक करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। करीब 42 करोड़ से अकेले कालसी चकराता मार्ग का सुधारीकरण हो रहा है, इसके बावजूद जजरेड, असनाडी, ककाडी खडड, शंभू की चौकी व चापनू के पास मलबा आने की समस्या बरकरार है।