आइटीबीपी के जवान ने दो साथियों को गोली मारी
मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी केंद्र में एक जवान ने दो साथियों को गोली मार दी। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जवान बंदूक लेकर भाग गया है।
देहरादून। मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी केंद्र में एक जवान ने दो साथियों को गोली मार दी। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जवान बंदूक लेकर भाग गया है।
शुक्रवार शाम मसूरी स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ( आइटीबीपी) अकादमी में एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी। इससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी जवान एलएमजी (लाइट मशीन गन) लेकर जंगल की ओर भाग गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें-सिपाही की पिटाई कर वर्दी फाड़ी